Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में घनी धुंध का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के 15 जिलों में आज कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब के 15 जिलों में आज कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब में 1 डिग्री और चंडीगढ़ में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. (Punjab-Haryana Weather Update) 

मौसम विभाग के मुताबिक (Punjab Weather Update) गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, मालेरकोटला और पटियाला में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. आने वाले पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई चेतावनी या पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है

पाकिस्तान-ईरान सीमा पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके बाद 30 नवंबर से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. इसके बाद मैदानी इलाकों में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट देखने को मिलेगी.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather Update) में उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट हुई है. हिसार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं आने वाले दिनों में सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की स्मॉग छाने की संभावना जताई है. साथ ही 30 नवंबर रात से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है.

इसके साथ ही चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) में आने वाले दिन शुष्क रहने वाले हैं और बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब राज्य द्वारा किए गए प्रयासों के कारण पराली जलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है. 

इसके साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ में भी वायु प्रदूषण में कमी आई है. लुधियाना को छोड़कर पंजाब के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से कम पाया गया। जबकि लुधियाना में AQI 235 दर्ज किया गया. इसके साथ ही चंडीगढ़ के सेक्टर 53 में AQI 212 और अन्य जगहों पर 150 AQI से कम दर्ज किया गया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *