Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) में बड़ा फेरबदल हुआ है. बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने अस्थायी तौर पर कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं.(Chandigarh police transfer news)
सोमवार की रात शहर के दो डीएसपी और 15 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया. ये आदेश एसपी केतन बंसल द्वारा जारी किए गए हैं. इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह को हाईकोर्ट से ऑपरेशन सेल का प्रभारी और इंस्पेक्टर (ओआरपी) सतविंदर सिंह को पीसीआर से क्राइम ब्रांच का प्रभारी नियुक्त किया गया.
इंस्पेक्टर बलदेव कुमार को SHO ANTF (Anti Narcotics Detection Force) IC कंप्यूटर सेक्शन और कैंटीन का प्रभारी बनाया गया है, रोहित कुमार को ANTF ने SHO सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन बनाया है.
इंस्पेक्टर (ओआरपी) सतिंदर को सिक्योरिटी से सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन का SHO और हाई कोर्ट मॉनिटरिंग सेल से इंस्पेक्टर जसबीर सिंह को मलोआ का SHO नियुक्त किया गया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



