Punjab news: पंजाब के जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से सटे आबादपुर में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लड़की 7वीं क्लास की छात्रा थी, जिसका शव उसके कमरे में लटका हुआ मिला.(Punjab crime news)
थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन) की पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आज बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा. घटना तब सामने आई जब लड़की की मां घर लौटी और उसने अपनी बेटी को फंदे से लटका देखा.
थाना डिवीजन नंबर 6 के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आबादपुरा में एक नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगा ली है. जिसके बाद वे पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान दयावंती पुत्री संतू राम के रूप में हुई है.
SHO चौधरी ने कहा कि लड़की एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है और मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद अपने कमरे में चली गई. शाम को जब उसकी मां घर आई और कमरे में गई तो बच्ची का शव लटका हुआ पाया.
फिलहाल परिजनों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, जब परिजन बयान देंगे तो उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वह अपने तौर पर मामले की जांच में जुटे हुए हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



