सी और डी ग्रुप के लिए ली जाने वाली परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद भी अभ्यर्थियों को दिया जायेगा रजिस्ट्रेशन का मौका- मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 24 अगस्त । हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा है कि सी और डी ग्रुप की भर्ती (c and d…

चंडीगढ़, 24 अगस्त । हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल (CM Manohar Lal) ने कहा है कि सी और डी ग्रुप की भर्ती (c and d group recruitment) के लिए अभी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए केवल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। यह बात मुख्यमंत्री ने ध्यानाकर्षण (calling attention) प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधायक किरण चौधरी (MLA Kiran Choudhary) के परीक्षा की तिथि बार-बार बदलने के आरोप के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि सी और डी ग्रुप के लिए ली जाने वाली परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद भी अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन (registration) का मौका दिया जाएगा। यह इसलिए किया जाएगा ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी आवेदन करने से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *