फरीदाबाद, 24 अगस्त । फरीदाबाद में एक सिरफिरे आशिक़ (madlover) ने एक युवती को अगवा (kidnapping of girl) कर उससे छेड़छाड़ (Molestation) और मारपीट (Beating) की। युवती के परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत दिए जाने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ भी मारपीट की। मामले में युवती और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार (plea for justice ) लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस (police) की ओर से मामले में सही से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर पीड़िता के परिजन और इलाके के लोग परिवहन मत्री (transport minister) से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। वहां मंत्री जी के ना होने पर उन्होंने उनके बड़े भाई टिपर चंद को मामले की पूरी जानकारी दी। इस पर मंत्री जी के भाई (ministers brother) ने पुलिस को मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए।
पुलिस की ओर से मामले की दोबारा जांच किए जाने का आश्वासन दिए जाने के बाद देखना होगा कि मामले में अब क्या सच्चाई निकलकर सामने आती है।



