पिता का डायलिसिस कराने गई नाबालिग से अस्पताल में दुष्कर्म, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर ने दिया घटना को अंजाम !

फरीदाबाद, 22 अगस्त (जितेंद्र बेनीवाल)। शहर के नामी अस्पताल क्यूआरजी में अपने पिता का डायलिसिस कराने गई एक नाबालिग के साथ अस्पताल के हाउसकीपिंग सुपरवाइजर…

फरीदाबाद, 22 अगस्त (जितेंद्र बेनीवाल)। शहर के नामी अस्पताल क्यूआरजी में अपने पिता का डायलिसिस कराने गई एक नाबालिग के साथ अस्पताल के हाउसकीपिंग सुपरवाइजर ने दुष्कर्म कर डाला। स्टाफ को बताने के बावजूद जब इस बारे में किसी ने कुछ नहीं किया तो नाबालिग ने घर जाकर परिजनों को इस बारे में बताया, जिसके बाद शहर के लोग बच्ची को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। आरोप है कि कईं घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया।

शहर के क्यूआरजी अस्पताल में 100 से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात रहते है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है, लेकिन इन सबसे बावजूद वहां 14 साल की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हो जाता है और किसी को इसकी भनक भी नहीं लग पाती।

बाद में पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए महिला थाना सेक्टर-16 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हनुमान नगर भारत कॉलोनी फरीदाबाद निवासी राज किशोर के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि घटना 21 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे 14 वर्षीय एक नाबालिग अपने पिता का डायलिसिस कराने के लए क्यूआरजी अस्पताल गई थी। डायलिसिस शुरू होने के करीब दो घंटे बाद लड़की वॉशरूम गई। जब वह वॉशरूम से बाहर आई तो वहां पहले से खड़े आरोपी राज किशोर उससे कुछ काम होने की बात कहकर अपने साथ बेसमेंट में ले गया और वहां उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *