फरीदाबाद, 21 अगस्त (जितेंद्र बेनीवाल) । हरियाणा (Haryana) में अब आंगनवाड़ी सेंटर (Anganwadi Cente) बीते जमाने की बात हो जाएंगे। राज्य सरकार (state government) आंगनवाड़ी कल्चर को समाप्त कर उसे आधुनिक रूप देने जा रही है। इसके चलते ही प्रदेश में कार्यरत 4000 आंगनवाडी सेंटर को समाप्त कर उनके स्थान पर प्ले स्कूल (play School) आरंभ किए जाएंगे।
इसे भी पढ़े : टिकरी बॉर्डर के धरने में शामिल एक और किसान की मौत ! किसानों ने की मुआवजा देने की मांग !
एक तरह से आंगनवाड़ी सेंटर ही आधुनिक प्ले स्कूल के तौर पर काम करेंगे। शुरूआती चरण में फरीदाबाद जिले में 117 आंगनवाड़ी सेंटर को आधुनिक प्ले स्कूल में तबदील करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए आंगनवाड़ी वर्कर को प्ले स्कूल में काम करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिले में 117 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में कन्वर्ट किया जाएगा। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग (Women and Child Development Departmen) की अधिकारियों को चार दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय बालभवन (Bal Bhavan) में दिया जा चुका है। आगामी 23 अगस्त से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसे भी पढ़े : भाजपा ने विधानसभा में बोला सफेद झूठ : अभय सिंह चौटाला
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर (Anganwadi Supervisor) सुनीता रावत ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला में तीन चरणों में 117 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में बदला जाएगा। प्रथम चरण में 40, दूसरे चरण में 35 और तीसरे चरण में 42 आंगनवाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।



