Gold-Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 22 नवंबर 2024 (शुक्रवार) को सोना थोड़ा महंगा हुआ जबकि चांदी का रेट नीचे आया है. 24 कैरेट का 10 ग्राम शुद्ध सोना 77 हजार के पार है तो वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90 हजार रुपये किलो से अधिक है.(Gold-Silver Price Today)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, सर्राफा बाजार में 22 नवंबर 2024 की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट उछाल के साथ 77406 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, (Gold-Silver Price Today) जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 90056 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.
ऐसे चेक करें सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट
बता दें कि ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



