Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हो रहा है. मंगलवार याना आज (19 नवंबर 2024) को गोल्ड और सिल्वर के भाव घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़कर बंद हुए.10 ग्राम सोने का भाव 1480 रुपये तक बढ़ गया है.वहीं चांदी की कीमतें 2700 रुपये प्रति किलोग्राम तक ऊपर जा चुकी हैं.(Gold-Silver Price Today)
Gold December जहां 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ वहीं Silver December में 0.13 फीसदी की तेजी आई और यह 90,630 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई.(Gold-Silver Price Today)
बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने सर्कुलर जारी कर 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election 2024) के मौके पर सुबह के सेशन (9 बजे से शाम 5 बजे) को बंद रखने का ऐलान किया है। हालांति, शाम 5 बजे से रात 11.55 बजे तक चलने वाले शाम के सत्र में ट्रेडिंग होगी.
24-कैरेट गोल्ड का रेट आज भारत में 75,790 रुपये है. वहीं 1 ग्राम 24-कैरेट गोल्ड का भाव 7,889 रुपये है। जबकि 22-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 69,474 रुपये हो गया है.
मिस्ड कॉल से चेक करें दाम (Gold-Silver Price Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



