Garry Sandhu live show in Australia: मशहूर पंजाबी सिंगर गैरी संधू (Garry Sandhu) ने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए. गैरी संधू के न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी कई प्रशंसक हैं. उन्हें अक्सर लाइव स्टेज शो करते हुए भी देखा जाता है. (Garry Sandhu live show in Australia)
इसी बीच कलाकार का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. दरअसल, हाल ही में गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में एक लाइव शो के दौरान बहस के बाद एक शख्स ने हमला कर दिया. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी दुखी हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.
हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हमला है या प्रशंसकों द्वारा गले लगाने की कोशिश. इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है. जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया है. न्यू साउथ वेल्स पुलिस घटनास्थल पर थी और उसने तुरंत संदिग्ध को पकड़ लिया. इस घटना के बारे में अभी तक न तो कलाकार और न ही उनकी टीम ने कोई बयान दिया है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



