Jhansi Hospital Fire News: अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत

Jhansi Hospital Fire News: शुक्रवार देर रात झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक भीषण हादसे में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि…

Jhansi Hospital Fire News: शुक्रवार देर रात झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक भीषण हादसे में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 37 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. यह घटना अस्पताल के शिशु वार्ड (NICU-नवजात गहन देखभाल इकाई) में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने के कारण हुई.(Jhansi Hospital Fire News)

अस्पताल में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. वार्ड में धुएं और आग की लपटों के बीच डॉक्टरों, नर्सों और प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया. आग प्रभावित वार्ड की खिड़की तोड़कर 37 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. हालांकि 10 बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी.

जानकारी के मुताबिक शिशु वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. हालांकि मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों के परिजन अस्पताल में बेहोश दिखे. हादसे से गुस्साए परिजनों ने सुरक्षा उपायों में लापरवाही का आरोप लगाया.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *