PRTC Bus Accident : घने कोहरे के कारण हुआ बड़ा हादसा; PRTC की ट्रॉले से टक्कर, कई लोग घायल

PRTC bus accident news: बठिंडा में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया है. बठिंडा डबवाली नेशनल हाईवे पर संगत मंडी के अंतर्गत कुटी…

PRTC bus accident news: बठिंडा में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया है. बठिंडा डबवाली नेशनल हाईवे पर संगत मंडी के अंतर्गत कुटी किशनपुरा गांव के पास PRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.(PRTC bus accident news) 

मिली जानकारी के अनुसार, PRTC सुबह बस खड़े घोड़ा ट्रेलर से टकरा गई. बताया जा रहा है कि यह बस डबवाली से चंडीगढ़ जा रही थी और घने कोहरे के कारण जब बस कुटी किशनपुरा गांव के पास पहुंची तो एक ट्रॉले से टकरा गई, जिससे बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल यात्रियों को मंडी डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन छह-सात यात्रियों के घायल होने की खबर है. हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *