Canada News: धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में कोई प्रदर्शन नहीं होगा; मेयर पैट्रिक

Canada News: ब्रैम्पटन में हाल ही में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के विरोध में हिंदू समुदाय द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जा रहे…

Canada News: ब्रैम्पटन में हाल ही में हिंदू मंदिर पर हुए हमले के विरोध में हिंदू समुदाय द्वारा बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सिर्फ मंदिर पर हमले तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी नाराजगी कनाडा की पुलिस के खिलाफ भी है, जिन पर पक्षपाती व्यवहार का आरोप लगाया गया है.(Hindu temples attacked in brampton) 

इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं, जो तिरंगा और भगवा झंडे लहराते हुए सड़कों पर उतर आए हैं. इस स्थिति को देखते हुए, ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन ने नया कानून लागू किया है जिसके मुताबिक किसी भी धार्मिक स्थल के 100 मीटर के दायरे में प्रदर्शन पर रोक रहेगी. 

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल केवल धार्मिक कार्यों के लिए हैं और यहां पर किसी भी प्रकार के राजनीतिक या अन्य प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह कदम तनावपूर्ण स्थिति को शांति में बदलने की दिशा में उठाया गया है. अब नए कानून के मुताबिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *