Punjab-Haryana Weather Update : पंजाब-हरियाणा में कोहरे का कहर; तापमान में भारी गिरावट, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: चंडीगढ़ और पंजाब के तापमान में बदलाव देखा जा रहा है. तेज ठंड के कारण अब दिन के न्यूनतम तापमान में गिरावट…

Punjab-Haryana Weather Update: चंडीगढ़ और पंजाब के तापमान में बदलाव देखा जा रहा है. तेज ठंड के कारण अब दिन के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है. कुछ दिनों से मौसम में बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरा पंजाब और चंडीगढ़ कोहरे की आगोश में आ गया है. (Punjab-Haryana Weather Update)

देशभर में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाने लगा है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश जारी है. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जल्द ही बर्फबारी होने की संभावना है.

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पूरे पंजाब (Punjab weather update) और चंडीगढ़ (Chandigarh weather update) में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. जिसके चलते आज भी वायुमार्ग प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 17 नवंबर तक कोहरे का असर देखने को मिलेगा. लेकिन इसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण तमिलनाडु के पास समुद्र में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. इसके अलावा उत्तरी अफगानिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पाकिस्तान के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवात का रूप भी ले रहा है. इसके चलते पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी.

अगले 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. मध्य भारत में तापमान मौजूदा स्तर पर ही रहेगा, जबकि पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather Update)  मौसम विज्ञान विभाग ने 16 नवंबर तक हरियाणा और पंजाब में घने स्मॉग का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. स्मॉग अधिक होने के कारण 100 मीटर भी दृश्यता सड़कों पर नहीं है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *