Haryana Earthquake: हरियाणा में आज सुबह 7.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके रोहतक जिले और इसके आसपास के जिलों में महसूस किए गए. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 थी. (Haryana Earthquake) भूकंप का केंद्र रोहतक से 7 किलोमीटर अंदर था. भूकंप के कारण घरों में लगे पंखे हिलने लगे. भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.
इससे पहले 2 अक्टूबर 2023 को रोहतक में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके चलते आसपास के कुछ इलाकों में झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र हरियाणा में रोहतक से 7 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित खीरी साध गांव था. धरती से 5 किलोमीटर नीचे हलचल दर्ज की गई.
इससे एक महीने पहले सितंबर 2023 में भी रोहतक में दो भूकंप आए थे. एक भूकंप रात 12:27 बजे और दूसरा 01:44 बजे आया. पहले भूकंप की तीव्रता 2.6 और दूसरे भूकंप की तीव्रता 2.7 थी. एक भूकंप का केंद्र पोलांगी के पास था, जबकि दूसरा भूकंप का केंद्र गांव के पास था.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



