Punjab-Haryana Weather Update : पंजाब-हरियाणा के 5 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की भी संभावना

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है. पंजाब में तापमान सामान्य से 5 डिग्री और चंडीगढ़ में 4…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है. पंजाब में तापमान सामान्य से 5 डिग्री और चंडीगढ़ में 4 डिग्री ऊपर है. इस बीच, पश्चिमी हिमालय पर एक पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय हो गया है. (Punjab-Haryana Weather Update) WD से दूरी के कारण पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है.

पंजाब (Punjab weather news) के गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का में 14 नवंबर तक कोहरा छाया रह सकता है. धुएं का असर श्वास नली पर भी पड़ रहा है. सोमवार को लगातार तीसरे दिन अमृतसर-पुणे फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया.

चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) और पंजाब (Punjab weather news)में धुएं ने लगातार लोगों का दम घोंट दिया है. चंडीगढ़ लगातार रेड जोन में है. सेक्टर 22 में सबसे अधिक एक्यूआई 405 दर्ज किया गया. जबकि सेक्टर 25 में AQI 339 और सेक्टर 53 में 390 तक पहुंच गया.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather news) में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छा चुके है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 15 व 16 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *