Aaj ka Rashifal: सिंह समेत ये राशि वाले सावधानी से बढ़ें आगे, जानें कैसा रहेगा आज का दिन

मेष(Aries Horoscope)- खर्च और निवेश बढ़े हुए रह सकते हैं. बजट बनाकर आगे बढ़ते रहें. खरीदी पर अंकुश रखें. दूर देश के मामले साधेंगे. सहज…

मेष(Aries Horoscope)- खर्च और निवेश बढ़े हुए रह सकते हैं. बजट बनाकर आगे बढ़ते रहें. खरीदी पर अंकुश रखें. दूर देश के मामले साधेंगे. सहज गति से आगे बढ़ेंगे. कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. पेशेवरता से काम लेंगे. परिस्थितियों पर नियंत्रण बनाए रखें. मितभाषी बने रहें. पहल व दिखावे से बचें. 

वृष(Taurus Horoscope)- आर्थिक पक्ष मजबूती पाएगा. वाणिज्यिक प्रयासों में उत्साह दिखाएंगे. चहुंओर शुभता का संचार रहेगा. बड़ी उपलब्धियां संभव होंगी. प्रबंधन संवार पर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी करेंगे. मित्रों को साथ बनाए रखने की कोशिश करेंगे. कार्य व्यापार प्रभावपूर्ण बना रहेगा. सक्रियता बनाए रखेंगे

मिथुन(Gemini Horoscope)- शासन प्रशासन के मामले प्रभावशाली बने रहेंगे. विभिन्न कार्यां में शुभता का संचार रहेगा. उन्नति और विस्तार से जुड़ेंगे. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. आर्थिक विषय गति लेंगे. व्यवस्थागत स्पष्टता बढ़ाएंगे. प्रबंधन के क्षेत्र में इच्छित लक्ष्य पाएंगे.  सम्मानित हो सकते हैं. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. 

कर्क(Cancer Horoscope)- भाग्यवृद्धि में सहायक समय है. आस्था विश्वास और अध्यात्म पर जोर होगा. पेशेवर परिणाम संवार पाएंगे. आर्थिक कार्य व्यापार में नई उूंचाइयां छुएंगे. विविध प्रयास गति लेंगे. दीर्घकालिक योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे.सामाजिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे. संपर्क संचार तंत्र मजबूत रहेगा. 

सिंह(Leo Horoscope)- व्यक्तिगत मामले कार्यगति प्रभावित कर सकते हैं. व्यवस्था पर बल बना रहेगा. परिजनों का साथ पाएंगे. जिम्मेदारों से सीख सलाह रखेंगे. वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएंगे. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. सहनशील रहेंगे. आर्थिक क्षेत्रों में आकस्मिकता रहेगी. अनुशासन व अनुपालन बनाए रखें.

कन्या(Virgo Horoscope)-.उद्योग कार्यां को बढ़ावा देंगे. साझा प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. कार्य विस्तार के अवसर रहेंगे. महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल रहेंगे. परस्पर सहयोग बना रहेगा. नेतृत्च को बढ़ावा मिलेगा. लाभ के मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे.विभिन्न कार्यां में गति रखेंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी.

तुला(Libra Horoscope)- सेवाक्षेत्र से जुडे जन उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. विभिन्न मामलों को सहजतापूर्वक आगे बढ़ाते रहें. उधार के लेनदेन से बचें. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. संबंधों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. अनुबंधों का पालन करेंगे. लेनदेन प्राथमिकता में रहेंगे.  व्यवसायों से जुड़े मामले संवरेंगे. कामकाजी पक्ष सामान्य रहेगा.

वृश्चिक(Scorpio Horoscope)- उमंग उत्साह से कार्य करेंगे. सफलता के प्रयासों को बढ़ावा देंगे. महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे. विभिन्न गतिविधियों में रुचि बनाए रखेंगे. विभिन्न योजनाओं को पूरा करेंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. लाभ में वृद्धि होगी. मित्रों का सहयोग समर्थन पाएंगे. भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी.

धनु(Sagittarius Horoscope)- निजी कार्यां में रुचि बढ़ाएंगे. पारिवारिक विषयों में सक्रियता बनाए रहेंगे. घर से करीबी बढ़ेगी. भौतिक सुविधाओं पर ध्यान देंगे. भवन एवं वाहन संबंधी मामले गति पा सकते हैं. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढेगा. पद प्रतिष्ठा संवार पर रहेगी. पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे. बड़ों का सहयोग मिलेगा.

मकर (Capricorn  Horoscope)- सामाजिक एवं वाणिज्यिक मामलों में सुधार आएगा. यात्रा के अवसर बढ़ेंगे. बंधुजन सहयोगी होंगे. भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रहेगा. संपर्क संचार प्रभावशाली रहेगा. इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी. स्वजनों के साथ समय बिताएंगे. उच्च शिक्षा के प्रयास फलेंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी.

कुंभ(Aquarius Horoscope)- घर परिवार के लोग सहायक होंगे. खानपान और मान सम्मान में वृद्धि होगी. सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी. कामकाज बढ़त पर बना रहेगा. रहन सहन में भव्यता लाएंगे. परिजनों के साथ आनंद से रहेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. भ्रम बहकावे में नहीं आएंगे. व्यवस्था पर जोर देंगे. रुटीन को बेहतर रखेंगे.

मीन(Pisces Horoscope)- रचनात्मकता एवं संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. वातावरण की अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे. स्वयं पर फोकस रखेंगे. कामकाजी प्रयासों में तेजी आएगी. कला कौशल को बल मिलेगा. प्रशासनिक पक्ष मजबूत बना रहेगा. साझीदारी में सफलता पाएंगे.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *