Weather Update : देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है.वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 नवंबर से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है. इस बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंडी हवाएं और घना कोहरा छाने की संभावना है.(Weather update news)
घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी
IMD के मुताबिक, 15 नवंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर, (Delhi weather) पंजाब,(Punjab weather) हरियाणा,(Haryan weather) मध्य प्रदेश और राजस्थान में घना कोहरा छाने की संभावना है. खासकर 11 और 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सुबह और रात में कोहरा छा सकता है.
उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कुछ शहरों में भी ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ठंड और शीतलहर बढ़ने से तापमान में गिरावट आ सकती है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में नवंबर के अंत तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद उत्तर भारत में बर्फबारी और शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण नागरिकों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



