Gold-Silver Price Today: खुशखबरी! सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है गोल्ड का नया रेट

Gold-Silver Price Today: शादियों के सीजन में एक बार फिर सोने-चांदी के भाव गिरे हैं. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 7 नवंबर 2024 की सुबह…

Gold-Silver Price Today: शादियों के सीजन में एक बार फिर सोने-चांदी के भाव गिरे हैं. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 7 नवंबर 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. (Gold-silver price today) हालांकि, शुद्ध सोने का भाव 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 90 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76556 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 90153 रुपये प्रति किलो है.

India Bullion And Jewellers Association के मुताबिक, बुधवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 78136 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (गुरुवार) सुबह सस्ता होकर 76556 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं. 

आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट? (Gold-silver price today)
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76249 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70125 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57417 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44785 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) 104 साल पुराना एसोसिएशन है. IBJA दिन में दो बार दोपहर और शाम को गोल्ड रेट जारी करता है. ये दरें वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी विभिन्न अधिसूचनाओं के अनुसार सॉवरेन और बॉन्ड जारी करने के लिए बेंचमार्क दरें हैं. IBJA के 29 राज्यों में कार्यालय हैं और यह सभी सरकारी संस्थाओं का हिस्सा है.

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस(Gold-silver price today) आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *