Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Jammu-Kashmir News: उत्तरी कश्मीर (Jammu-Kashmir News) के बांदीपोरा और कुपवाड़ा ज़िलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आतंकियों के साथ मुठभेड़…

Jammu-Kashmir News: उत्तरी कश्मीर (Jammu-Kashmir News) के बांदीपोरा और कुपवाड़ा ज़िलों में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, इसके अलावा चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर जिले के लोलाब के मार्गी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.

अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ, जिसके परिणामस्वरूप एक आतंकवादी मारा गया. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल, दो हथगोले और चार एके राइफल मैगजीन बरामद की गईं.

बता दें पिछले महीने श्रीनगर के लाल चौक में रविवार को एक आतंकी हमला हुआ था. संडे मार्केट पर हुए हमले में दुकानदारों और खरीदारों समेत 12 लोग जख्मी हुए थे. इससे एक रोज पहले खायनेर में आर्मी और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. टैरर अटैक और मुठभेड़ की घटनाएं बीते कुछ ही समय में तेजी से बढ़ीं. अक्टूबर में हुए हमलों के बीच कई आतंकी समूहों का नाम आया. कश्मीर में इन दिनों कई छोटे-मोटे कई संगठन बन चुके, जो प्रतिरोध के नाम पर हिंसा फैला रहे हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *