Shahrukh Khan Death Threats: सलमान खान (Salman Khan death threats) के बाद अब शाहरुख खान (Shahrukh khan) को जान से मारने की धमकी मिली है. शाहरुख खान के मोबाइल फोन पर धमकी मिलने के बाद उनकी टीम ने शिकायत दर्ज कराई है.(Shahrukh Khan Death Threats)
मीली जामकारी के मुताबिक शाहरुख को धमकी मिलने के बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो रायपुर का निकला, जिसके बाद पुलिस की टीम रायपुर गई है. आगे मामले की जांच जारी है.
शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (4), 351 (3) (4) के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिस नंबर से धमकी दी गई है वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले फैजान नाम के शख्स के नाम पर रजिस्टर्ड है. नंबर ट्रेस होते ही मुंबई पुलिस रायपुर के लिए रवाना हो गई.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



