Hardoi accident : दर्दनाक हादसा! महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोगों ने गवाई जान

UP accident news: यूपी के हरदोई में यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने…

UP accident news: यूपी के हरदोई में यात्रियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. इस हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं.(UP accident news)

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया. भर्ती कर लिया गया है, जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसा हरदोई जिले के कोतवाली बिलग्राम के रोशनपुर इलाके में हुआ.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो उछलकर दूर जा गिरा. ऑटो की पूरी छत उड़ गयी. अंदर बैठे यात्री बाहर आकर गिर पड़े. सड़क पर लाशें बिखरी पड़ी थीं. पुलिस ने बताया कि ऑटो बिलग्राम की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया. तभी पीछे आ रही डीसीएम ने ऑटो को कुचल दिया. हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला.

वहीं मामले में एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना की सूचना रात 12:30 बजे मिली. हम मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी तक केवल दो लोगों की पहचान हो सकी है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *