Gold-Silver Rate Today: दिवाली से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के बाजार में ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूटे हैं. आज 30 अक्टूबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है. सोना 79 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 98 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है.(Gold-Silver Rate Today) राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 79681 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 98340 रुपये है.
पुराने सोने के एक्सचेंज रेट में बढ़ोतरी का फायदा
सोने की बढ़ती कीमतों का लाभ उन लोगों को भी मिला है जो अपने पुराने आभूषणों को एक्सचेंज कराना चाहते हैं. 22 कैरेट पुराने सोने के आभूषणों का एक्सचेंज रेट अब 73,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसी तरह, 18 कैरेट पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इस बढ़ोतरी से पुराने आभूषण बेचने वाले ग्राहकों को अच्छा मुनाफा हुआ है, जो सोने के उच्चतम मूल्य से लाभ उठाने का अवसर है.
22-24 कैरेट गोल्ड के रेट?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 79362 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 72988 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 59761 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 46613 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम(Gold-Silver Rate Today)
गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



