Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-हरियाणा के इन जिलों में बारिश की संभावना जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब (Punjab weather news) और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) में सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है. इसके साथ ही दिन…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब (Punjab weather news) और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) में सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है. इसके साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है. 24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई है. सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया. आज तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.(Punjab-Haryana Weather Update)

वहीं दूसरी ओर पराली जलाना भी नहीं रुक रहा है. इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार गिर रहा है. चंडीगढ़ में AQI की स्थिति पंजाब से भी बदतर है. मंगलवार सुबह 5 बजे चंडीगढ़ का AQI 228 दर्ज किया गया. शहर अब ऑरेंज जोन में है. दिवाली पर हालात और खराब होने की आशंका है. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

वहीं, हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान 23.73 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 31.24 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *