Jammu-Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया. सुबह 7:26 बजे इन आतंकियों ने नियंत्रण रेखा के पास भथल इलाके में सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग कर दी. हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ.(Jammu-Kashmir Terrorist Attack)
फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की ओर भाग गए. सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया. करीब 5 घंटे की लड़ाई के बाद तीनों आतंकी मारे गए. इससे पहले 24 अक्टूबर को बारामूला में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर हमला कर दिया था, जिसमें 3 जवान और 2 पोर्टर्स की जान चली गई थी.
सुरक्षा बलों ने बताया कि आतंकी भथल इलाके में जंगल से सटे शिव आसन मंदिर में मोबाइल फोन तलाश रहे थे. उन्हें किसी को बुलाना था. इसी बीच सेना की एक एंबुलेंस वहां से गुजरी और आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि आतंकी बीती रात सीमा पार कर अखनूर आ गए थे.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



