Punjab-Haryana weather update: पंजाब और चंडीगढ़ का तापमान लगातार गिर रहा है. रविवार को पंजाब का तापमान 1 डिग्री और चंडीगढ़ का तापमान 2.2 डिग्री कम हो गया. राजधानी समेत पंजाब का औसत तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है.(Punjab-Haryana weather update)
राज्य(Punjab weather news) में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 36.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में न तो शुष्क वातावरण से राहत मिलेगी और न ही बढ़ते प्रदूषण से.
चंडीगढ़ (Chandigarh weather news) के सभी शहरों में तापमान लगातार बदल रहा है. पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है. हालांकि, अब रातें ठंडी होने लगी हैं. राज्य में फरीदकोट सबसे गर्म रहा. यहां का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 23.24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक बादल छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31.08 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
बात करें देश की राजधानी दिल्ली(Delhi weather news) की, तो दिल्ली में सुबह हल्की ओस रहेगी. सुबह 5:00 से लेकर 7:00 के बीच हल्की धुंध और ओस रहने का पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है. दिल्ली एनसीआर में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जबकि दोपहर बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और धूप रहेगी.सुबह और शाम को हवाएँ ठंडी होने लगती हैं और दिन के दौरान तापमान धीरे-धीरे गिरता है, जिससे मौसम सुहावना लगता है.
पराली जलाने के 138 नए मामले
इस बीच, पंजाब में रविवार को पराली जलाने के 138 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें 32 घटनाओं के साथ जिला फिरोजपुर शीर्ष पर है. इसके बाद संगरूर में 18, फतेहगढ़ साहिब में 17, पटियाला में 14 और तरनतारन में 13 घटनाएं सामने आई हैं.
अब तक, पराली जलाने की 476 घटनाओं के साथ अमृतसर राज्य में शीर्ष पर है, इसके बाद तरनतारन 375, पटियाला 250, संगरूर 182 और फिरोजपुर 208 घटनाओं के साथ दूसरे स्थान पर है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



