Bathinda Fire News: बठिंडा रेलवे स्टेशन के पास भड़की आग, मची अफरातफरी

Bathinda Fire News: बठिंडा में कच्चा तेल ले जा रही मालगाड़ी के तेल टैंकर में आग लग गई. तेल टैंकरों से तेल लीक होने के…

Bathinda Fire News: बठिंडा में कच्चा तेल ले जा रही मालगाड़ी के तेल टैंकर में आग लग गई. तेल टैंकरों से तेल लीक होने के कारण आग रेलवे ट्रैक पर फैल गई. जानकारी के अनुसार उक्त मालगाड़ी कच्चा तेल लेकर हिसार से बठिंडा आ रही थी.(Bathinda Fire News)

आग का पता चलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया. राहत की बात यह है कि जानमाल और आर्थिक नुकसान होने से बच गया। आग की चपेट में आए तेल टैंकर को बाकी वाहन से अलग कर दिया गया। रेलवे प्रशासन घटना की जांच कर रहा है. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के लोको पायलटों को इस घटना की जानकारी नहीं थी.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *