Gold-Silver Price Today: महंगा हुआ गोल्ड सिल्वर! जानें कितने रुपये बढ़े सोना-चांदी के दाम

Gold-Silver Prices: भारतीय सर्राफा बाजार में (22 अक्टूबर, 2024) सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोना 78 हजार रुपये प्रति…

Gold-Silver Prices: भारतीय सर्राफा बाजार में (22 अक्टूबर, 2024) सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोना 78 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार हो चुका है तो वहीं, चांदी का भाव 97 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78232 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 97635 रुपये है.(Gold-Silver price news) 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 78214 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह महंगा होकर 78232 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है.

22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 77919 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 71661 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 58674 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 45766 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *