Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ और हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather News: पंजाब में मौसम बदल गया है. चंडीगढ़ समेत पंजाब का तापमान लगातार गिर रहा है. सुबह-सुबह ठंड का एहसास होने लगा है.…

Punjab-Haryana Weather News: पंजाब में मौसम बदल गया है. चंडीगढ़ समेत पंजाब का तापमान लगातार गिर रहा है. सुबह-सुबह ठंड का एहसास होने लगा है. पिछले 24 घंटों में पंजाब का औसत तापमान 0.7 डिग्री और चंडीगढ़ का 0.3 डिग्री कम हुआ है.(Punjab-Haryana Weather News)

मौसम में आए इस बदलाव से चंडीगढ़ समेत पंजाब के ज्यादातर शहरों का मौसम बिगड़ गया है. अक्टूबर महीने के बाद मौसम में काफी बदलाव आना शुरू हो गया है. इस बीच गर्मी का असर कम होने लगा है. सुबह और शाम को ठंडी हवाएं चलने लगती है और दिन के दौरान तापमान धीरे-धीरे गिरता है, जिससे मौसम सुहावना लगता है.

अगले 7 दिनों तक पंजाब (Punjab weather news) और चंडीगढ़ (Chandigarh weather news)  बारिश की कोई संभावना नहीं है. इन दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही सोमवार शाम को चंडीगढ़ का तापमान 32.8 डिग्री रहा. इसके साथ ही सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है.

वहीं, हरियाणा (Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 24.25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31.41 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *