Kulhad Pizza couple: जालंधर में कुल्लड़ पिज्जा (Kulhad Pizza couple) के खिलाफ निहंग सिंहों के विरोध प्रदर्शन के बाद अब दंपत्ति ने बयान जारी किया है. जोड़े ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ श्री दरबार साहिब जाकर अपनी अर्जी लगाएंगे.(Kulhad Pizza couple big statement
सहज अरोड़ा ने कहा कि मैं श्री दरबार साहिब जाऊंगा और पूछूंगा कि पगड़ी सजाई जा सकती है या नहीं. अगर मैं गलत हूं तो मुझे सजा मिलनी चाहिए. वीडियो में सहज की पत्नी गुरप्रीत भी मौजूद हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सहज ने कहा- मेरे और मेरे परिवार के साथ गलत हो रहा है, हमारी बात सुनी जानी चाहिए. सहज ने आगे कहा- मुझे भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा. क्योंकि हमारा संगठन सही को सही और गलत को गलत बताता है.
मैं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब से अनुरोध करता हूं कि वह मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखें. आपको बता दें कि हाल ही में निहंगों ने जालंधर में कुल्लड़ पिज्जा कपल रेस्तरां के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था. जहां निहंगों की मांग थी कि कुल्लड़ पिज्जा दंपत्ति ने जो अश्लील वीडियो वायरल किया है, उससे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है.
View this post on Instagram



