Flax Seeds Benefits: अलसी को इंग्लिश में फ्लैक्स सीड कहते हैं जो गुणों का खजाना है. अलसी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायेदमंद होते हैं (Benefits of flax seeds). यह एंटीफंगल गुणों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है. इसमें काफी मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है जो शरीर, स्किन और बालों के लिए बेहद अच्छा होता है. सुपरफूड मानी जाने वाले अलसी के बीज महिलाओं के बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. (Benefits of flax seeds)
स्किन के लिए है वरदान
अलसी के बीज स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसमें में विटामिन ई, मैग्नीशियम, और सॉल्यूबल फ़ाइबर होता है, जो त्वचा को डिटॉक्सीफाई करता है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में हानिकारक फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं और एजिंग को धीमा करते हैं. इसलिए इसका सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है.
हार्ट को रखती है हेल्दी
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है. इससे शरीर को एक या दो नहीं बल्कि ढेरों फायदे मिलते है. ये हमारे हार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है. इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी आसानी से बढ़ने से रोका जा सकता है. साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी नियमित होने लगता है. अलसी को आप भूनकर या किसी भी तरह से खा सकते है. आप खाने में अलसी का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
दूर रहेंगे ऐक्ने और पिंपल
अलसी का फेस पैक उन महिलाओं के लिए सबसे उपयुक्त है, जिनके चेहरे पर ऐक्ने की समस्या बनी रहती है. अलसी के बीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा को ऐक्ने और पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया से बचाने का काम करते हैं.
डायबिटीज के प्रभाव को करे कम
फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. अलसी में एंटी डायबिटीक तत्व पाए जाते हैं. इससे शरीर में इंसुलिन की रेशो को आसानी से बैलेंस किया जा सकता है.
कब्ज से मिलेगी राहत
अलसी के बीज फाइबर रिच होते हैं जिससे हमारा पाचन संस्थान दुरूस्त हो जाता है. इसका रोज़ाना सेवन करने से खाना आसानी से पचने लगता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



