Salman Khan News: मुंबई में एनसीपी नेता (अजीत ग्रुप) बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique murder case) की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए शूटर का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग(Lawrence Bishnoi gang) से बताया जा रहा है. इसके बाद इस हत्याकांड से बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का भी लिंक जुड़ रहा है क्योंकि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी धमकी मिली है.
इस मामले को देखते हुए पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरनाथ सिंह यादव (Harnath Singh Yadav) ने सलमान खान को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान से माफी मांगने को कहा है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरनाथ सिंह यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘प्रिय सलमान खान, जिस काले हिरण को बिश्नोई समाज भगवान के रूप में पूजता है, आपने उसका शिकार किया और उसे पकाकर खा लिया.
जिससे बिश्नोई समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और बिश्नोई समाज में आपके प्रति काफी समय से नाराजगी है. एक व्यक्ति गलती करता है, आप एक बड़े अभिनेता हैं, देश में बड़ी संख्या में लोग आपसे प्यार करते हैं. मेरी आपको सलाह है कि आपको बिश्नोई समुदाय की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और अपनी गलती के लिए बिश्नोई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए.
आपको बता दें कि सलमान खान के बाबा सिद्दीकी से काफी अच्छे रिश्ते थे और वह उनके लिए वोट की अपील भी करते थे. बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी दोस्तों में से एक थे और भाईजान (Salman Khan ) और बादशाह (Shahrukh Khan) की लड़ाई के बाद उनकी दोस्ती बाबा सिद्दीकी ने ही करवाई थी. उन्होनें दोनों को अपनी इफ्तार पार्टी में बुलाया और गले मिले.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



