Petrol-Diesel Prices Today: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 12 अक्टूबर 2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. (Petrol-Diesel Prices Today)
कच्चे तेल की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 79.04 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 75.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज 12 अक्टूबर, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं.
महानगरों में आज क्या है पेट्रोल का दाम? (Petrol Prices Today)
नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये प्रति लीटर है
डीजल के दाम? (Diesel Prices Today)
देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपये है.
मुंबई में डीजल की कीमत 89.97 रुपये है.
कोलकाता में डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में डीजल के दाम 92.35 रुपये प्रति लीटर है.
SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल का रेट
बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



