Punjab-Haryana weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ और हरियाणा में बदला मौसम, सुबह-शाम ठंड, जानिए अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिनों में मौसम बदल गया है. सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है. हालांकि दिन के समय गर्मी…

Punjab-Haryana weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ दिनों में मौसम बदल गया है. सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है. हालांकि दिन के समय गर्मी होती है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पंजाब में अधिकतम तापमान फरीदकोट में 34.0 डिग्री दर्ज किया गया.(Punjab-Haryana weather Update)

इसके साथ ही 12 जिलों(Punjab weather news)  में तापमान 34 डिग्री से नीचे है. इन जिलों में अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, मोगा और मोहाली शामिल हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगभग सामान्य रहने की संभावना है. इसी तरह अक्टूबर माह में अब तक राज्य में 2.4 मिमी बारिश हो चुकी है. जबकि इन दिनों में 4.0 मिमी बारिश होती है. ऐसे में अब तक 39 फीसदी कम बारिश हुई है.

मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, तापमान में बदलाव का कारण एक तरफ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ है. इससे जम्मू और हिमाचल प्रदेश के आसपास के इलाकों में तापमान गिर गया है. साथ ही सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से नीचे है. पठानकोट में सबसे कम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि चंडीगढ़ में 19.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

वहीं, हरियाणा (Haryana Weather news) के अधिकतर जिलों में सुबह-शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है. इसके अलावा सात जिले ऐसे हैं, जिसमें दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है. इसमें करनाल, अंबाला, जींद, भिवानी, गुरुग्राम, सोनीपत और कुरुक्षेत्र शामिल है. सिरसा जिले के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है. मौसम विज्ञेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव जारी रहेगा.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *