Batala Bus accident: पंजाब में बड़ा हादसा हो गया है. यहां बटाला-कादीन रोड पर प्राइवेट बस असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ब्रेक फेल होने की वजह से ये हादसा हुआ है. ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह बस बटाला से मोहाली जा रही थी.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://youtube.com/live/92EIYf5N1ds



