बीच बजार अर्द्धनग्न निकली लड़की, VIDEO वायरल होने पर मांगी माफी, कहा- ‘प्लीज, मुझे अकेला छोड़ दीजिए….’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लड़की के कम कपड़ों में घूमने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विवाद बढ़ने पर युवती…

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक लड़की के कम कपड़ों में घूमने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विवाद बढ़ने पर युवती ने माफी मांगते हुए कहा कि उसे सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए थे.(girl came out semi naked in the middle of the market) 

शहर की चाट-चौपाटियों पर छोटे कपड़ों में घूमने के वीडियो खुद सोशल मीडिया पर डालने वाली युवती ने यह भी कहा कि वह आत्महत्या करना चाहती है.युवती ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई शहर में रहती है. 

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, बजरंग दल और अन्य संगठनों के नेताओं ने युवती के विवादास्पद वीडियो पर आपत्ति जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, जबकि सोशल मीडिया का एक तबका इन वीडियो को युवती के प्रचार हासिल करके ‘फॉलोवर्स’ बढ़ाने के हथकंडे के तौर पर भी देख रहा है.

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने युवती के इस कृत्य की आलोचना की और कहा कि इंदौर सरीखे ‘सांस्कृतिक शहर’ में इस तरह की ‘अभद्रता’ नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, कि यह बात सही है कि भारत के संविधान में लोगों को रहने और खाने-पीने की छूट है. पर ऐसी छूट के इस्तेमाल से समाज प्रभावित होता हो, तो मैं समझता हूं कि यह बुनियादी अधिकारों का दुरुपयोग है. 

विवाद बढ़ने पर युवती ने Instagram पर कहा, ”मुझे अहसास हुआ है कि मुझे सार्वजनिक स्थल पर इतने कम कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे. मैं ऐसा दोबारा कभी नहीं करूंगी. मुझे माफ कर दीजिए. कृपया मुझे अकेला छोड़ दीजिए. मैं आत्महत्या करना चाहती हूं
इस बीच, शहर के अलग-अलग संगठनों की महिलाओं का समूह पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा और युवती के अश्लील कृत्य को लेकर विरोध जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की.

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस उपायुक्त (DCP) हंसराज सिंह ने कहा, ”युवती के विवादास्पद वीडियो और इन पर कई लोगों की आपत्ति हमारे संज्ञान में आई है. हम कानून के जानकारों से राय-मशविरे के बाद उचित कार्रवाई करेंगे.”

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://www.youtube.com/watch?v=AVHBRSpXDoA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *