Himachal Pradesh Weather Update : हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही, एक शख्स की मौत

Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी के बीच बीती रात सिरमौर जिले के कई इलाकों में भारी बारिश ने खूब…

Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की चेतावनी के बीच बीती रात सिरमौर जिले के कई इलाकों में भारी बारिश ने खूब तबाही मचाई. सिरमौर(Himachal Pradesh weather news) जिले के गिरिपार क्षेत्र में जाटो बांध के गेट खुलने से आंज-भोज क्षेत्र में भारी तबाही हुई. क्षेत्र की 11 पंचायतों को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त हो गया है.

पौंटा साहिब की अंबोआ पंचायत के अटवाल गांव में घर में सो रहे 70 वर्षीय रंगीलाल की मलबे में दबकर मौत हो गई. भारी बारिश और सड़कों को हुए नुकसान को देखते हुए पोंटा साहिब के एसडीएम गुंजीत चीमा ने संभाग के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी है.

सिरमौर के साथ-साथ शिमला और सोलन के कई इलाकों में भी सुबह 10 बजे तक भारी बारिश हुई. इसके चलते राज्य भर में 80 से ज्यादा सड़कें वाहनों के लिए बंद कर दी गई हैं. शिमला में भी सुबह सड़कों पर पानी भर गया.

7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक 7 जिलों कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में दोपहर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. शिमला में भी सुबह 9 से 10 बजे तक भारी बारिश हुई. शिमला में बारिश के साथ-साथ कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया हुआ है. इसके चलते विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live https://www.youtube.com/watch?v=AVHBRSpXDoA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *