Diljit Dosanjh in UK : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और हॉलीवुड सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) ने एक बार फिर स्टेज पर अपनी गायकी से फैन्स का दिल जीत लिया है. दरअसल, एड शीरन हाल ही में बर्मिंघम में चल रहे दिलजीत के शो में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने लाइव ऑडियंस के सामने अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसने फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया.
दोनों स्टार्स ने इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर फैन्स के साथ शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिलजीत अपने पंजाबी अंदाज में एड को स्टेज पर बुलाते हैं और कहते हैं, एड शीरन आ गया ओय. इसके बाद दर्शकों की चीखें सुनी जा सकती हैं. लुक की बात करें तो दिलजीत व्हाइट लुक में नजर आए जबकि एड कैजुअल अंदाज में नजर आए.
View this post on Instagram



