Diljit Dosanjh live show: हाल ही में स्टेज पर गाना गाते वक्त पंजाबी सिंगर करण औजला(Karan Aujla) पर एक युवक ने जूता फेंक दिया. जिसके बाद इस घटना की काफी निंदा की गई. बूट सीधे गायक के चेहरे पर लगा, गुस्से से लाल हुए गायक ने शो बीच में ही रोक दिया. उन्होंने यह भी कहा कि मैं इतना बुरा नहीं गा रहा हूं कि आप मुझ पर बूट फेंक कर मार डालो.
अब उसके बाद दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh live show)के साथ एक अनोखा वाकया हुआ है. शो के दौरान एक फैन ने स्टेज पर कुछ फेंक दिया. आपको बता दें कि दिलजीत का शो पेरिस में चल रहा था. इस शो के दौरान एक फैन ने स्टेज पर दिलजीत पर अपना फोन फेंककर मारा.
हालांकि यह फोन दिलजीत को नहीं बजा, लेकिन वह इसे देखकर डर गए थे. दिलजीत ने पहले तो अपने पैर से फोन को स्टेज से नीचे फेंकने की कोशिश की, फिर स्टेज पर फोन फेंकने वाले फैन पर दिलजीत ने गुस्सा होने की बजाय उससे प्यार से बात की. इतना ही नहीं दिलजीत ने दर्शक को अपनी जैकेट उतारकर गिफ्ट की और ‘आई लव यू’ कहा.



