Punjab-Haryana weather Update: पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. पिछले 24 घंटे में तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा तापमान पंजाब के फरीदकोट में देखा गया. यहां का तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया.(Punjab-Haryana weather Update)
पंजाब (Punjab weather news) में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि, पठानकोट और रूपनगर में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. पंजाब में अगले 3 दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है. इस दौरान शायद ही कोई बारिश दर्ज की जाएगी.
20 सितंबर 2024 सुबह 6 बजे सतलुज, ब्यास और रावी नदियों पर बांधों का स्तर चिंता बढ़ा रहा है. अगर हालात ऐसे ही रहे तो अगले साल बिजली उत्पादन और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होगा. सतलज नदी पर भाखड़ा बांध 1685 फीट पर ओवरफ्लो होता है लेकिन वर्तमान में इसमें केवल 1647.92 फीट पानी है, जो कुल क्षमता का 76.21 प्रतिशत है.
वहीं हरियाणा(Haryana weather news) में आज न्यूनतम तापमान 26.91 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31.75 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.



