Punjab-Haryana Weather Update : पंजाब-हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाने अपने शहर का हाल

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मॉनसून धीमा हो गया है. 25 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, आज (शुक्रवार) 7…

Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में मॉनसून धीमा हो गया है. 25 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, आज (शुक्रवार) 7 जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं पिछले 2 दिनों से सभी जिलों में तापमान में गिरावट आई है.(Punjab-Haryana Weather Update)

तापमान में 1 से 6 डिग्री तक का बदलाव आया है. इसके साथ ही राज्य के औसत तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट आयी है. यह राज्य के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री कम है. अबोहर में सबसे अधिक तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया.(Punjab weather news) 

इस मानसून सीजन में 1 जून से 19 सितंबर तक राज्य के तीन जिलों तरनतारन, फरीदकोट और पठानकोट में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई. जबकि अन्य जगहों पर कम बारिश हुई है. बारिश में यह अंतर 15 फीसदी से लेकर 60 फीसदी तक रहा है.

एक सितंबर से अब तक राज्य में 36 फीसदी कम बारिश हुई है. इस समय औसत वर्षा 54.9 मिमी है. जबकि 35 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। यही हाल चंडीगढ़ का भी है. एक जून से अब तक 711.7 मिमी बारिश हो चुकी है. यह सामान्य से 13.3 मिमी कम है.

हरियाणा (Haryana weather update) में आज न्यूनतम तापमान 26.18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 31.39 सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *