Salman Khan News: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan news) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं. अभी कुछ समय पहले ही सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी हुई थी. अब कुछ महीनों बाद बुर्का पहने एक महिला ने उनके पिता सलीम खान को धमकी दी है.
18 सितंबर जब सलीम खान सुबह सैर के लिए निकले थे.इसी दौरान एक अज्ञात महिला उनके पास आई और धमकी देते हुए बोली कि क्या लॉरेंस ने बिश्नोई को भेजा है? जब सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह की सैर के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर निकले. इसी बीच स्कूटी सवार महिला सलीम खान के पास पहुंची और उन्हें धमकी देकर भाग गई. दरअसल, महिला ने बुर्का पहना हुआ था. फिलहाल मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है.
सलमान खान (Salman Khan) के पिता को धमकी देने वाली महिला अकेली नहीं है. उनके साथ स्कूटर पर एक आदमी भी था. दोनों बांद्रा के बैंड स्टैंड इलाके से स्कूटर पर आए थे। इसी बीच उस महिला ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलीम खान को धमकी दी. बर्क के पास आई महिला ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने भेजा है.
सलीम खान अपने परिवार के साथ मुंबई के जुहू इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं. कोरोना लॉकडाउन के दौरान सुबह की सैर पर निकलने के कारण वे विवादों में भी फंस चुके हैं. तब उन्होंने कहा था कि वह 40 साल से सुबह की सैर पर जा रहे हैं क्योंकि उन्हें पीठ के निचले हिस्से में दिक्कत है और डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने की सलाह दी है.



