Arvind Kejriwal resignation: अरविंद केजरीवाल ने एलजी को सौंपा अपना इस्तीफा

Arvind Kejriwal resignation to LG:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अरविंद…

Arvind Kejriwal resignation to LG:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal resignation to LG) ने मंगलवार शाम करीब 4.45 बजे मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को सौंप दिया. उनके साथ आतिशी समेत तमाम मंत्री मौजूद रहे. दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाया है.

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने घोषणा की थी कि आतिशी मार्लेना (Delhi CM Atishi Marlena) दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी. केजरीवाल ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक दल की बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा. इस पर विधायक सहमत हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *