Hina Khan: ‘दुल्हन’ बनीं हिना खान; लाल जोड़ा पहन किया रैंप वॉक, Video viral

Hina Khan News: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina khan) ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं. उनकी पांच कीमोथेरेपी हो चुकी है और…

Hina Khan News: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina khan) ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं. उनकी पांच कीमोथेरेपी हो चुकी है और तीन अभी बाकी है. इस दर्दभरे इलाज के बीच भी उन्होंने अपने जज्बे को बनाए रखा है और जब दुल्हन के लिबास में रैंप वॉक पर उतरीं तो हर किसी की निगाहें उनपर टिक गईं. अभिनेत्री हिना खान ने स्तन कैंसर के उपचार के बावजूद दुल्हन के रूप में रैंप पर चलकर अपनी बहादुरी और लचीलेपन का प्रदर्शन किया.(Hina Khan became a bride) 

Hina Khan के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. लाल जोड़ा पहने हिना बला का खूबसूरत दिख रही हैं. एक पल को उन्हें देखकर यकीन नहीं होगा कि वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं. पूरे कॉन्फिडेंस और जोश के साथ उन्होंने जब रैंप पर वॉक किया तो सबकी निगाहें उनपर टिक गई.

हिना खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिखाया कि वह कैसे तैयार हुईं और रैंप वॉक किया. उन्होंने लिखा, “मेरे पिता हमेशा कहा करते थे, मजबूत बनो, रोने वाली बच्ची मत बनो, अपनी समस्याओं के बारे में कभी शिकायत मत करो (केवल आभार) अपने जीवन पर नियंत्रण रखो, मजबूती से खड़े रहो और इससे निपटो.. इसलिए मैंने परिणाम के बारे में चिंता करना बंद कर दिया, बस इस बात पर ध्यान केंद्रित किया कि मेरे नियंत्रण में क्या है.. आराम करो, इसे अल्लाह पर छोड़ दो.. वह आपके प्रयासों को देखता है, वह आपकी प्रार्थना सुनता है और वह आपके दिल को जानता है.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *