PM Modi 74th birthday: पीएम नरेंद्र मोदी का 74वा जन्मदिन आज, दुनियाभर से मिल रही है बधाई, देखें PM की ये सुपरहिट वीडियो

PM Modi 74th birthday: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi 74th birthday) का जन्मदिन है. इस साल प्रधानमंत्री अपना 74वां जन्मदिन मना रहे…

PM Modi 74th birthday: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi 74th birthday) का जन्मदिन है. इस साल प्रधानमंत्री अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. तब से लेकर आज तक 17 सितंबर 2024 तक वह भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्यरत हैं. 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे पीएम मोदी ने राजनीति में एक लंबा सफर तय किया है.

मोदी जी लगातार तीन बार भारत के प्रधानमंत्री चुने जाने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री हैं. 2019 में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद 30 मई 2019 को पीएम मोदी ने शपथ ली. 2024 में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री मोदी ने 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.

नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार बने पीएम
पीएम मोदी के सियासी सफर में सबसे महत्वपूर्ण क्षण तब आया, जब उन्होंने 2024 में तीसरी बार पीएम पद की कुर्सी संभाली थी. उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक जनादेश हासिल किया.पीएम नरेंद्र मोदी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी नेता हैं, जो नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बने हैं. दिलचस्प बात यह है कि 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी सत्ता में वापसी की है.

प्रधानमंत्री के सुपरहिट वीडियो 
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर उनके कुछ वीडियोस तेजी से वायरल हो रही है. जिनको लोगो ने खूब प्यार दिया .इस वीडियो में पीएम मोदी अपने घर में नन्ही से गाय के साथ खेल रहे है जो उनकी मेहमान हैं.  जिसे देख कर उनके कट्टर फैंस बहुत खुश है .

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *