Canada Earthquake: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (Canada Earthquake) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद लोग बुरी तरह डर गए और अपने घरों से बाहर निकल आए. जानकारी के मुताबिक, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में प्रशांत महासागर के तट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.
इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 मापी गई. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भारतीय समयानुसार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भूकंप से ब्रिटिश कोलंबिया के तटीय शहर पोर्ट मैकनील में दहशत फैल गई. भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में 10 किमी की गहराई पर बताया जा रहा है. राहत की बात ये है कि अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
हालांकि भूकंप के झटकों के बाद लोग डर गए और अपने घरों से बाहर निकलकर खुली जगह पर आ गए. भूकंप के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी केंद्र ने सुनामी के किसी भी खतरे से इनकार किया है.
कैसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता?
रिक्टर स्केल का उपयोग भूकंप की तीव्रता मापने के लिए किया जाता है. इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. भूकंप को रिक्टर स्केल पर 1 से 9 स्केल पर मापा जाता है. भूकंप को उसके उपरिकेंद्र से मापा जाता है.



