Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में रविवार को कथित तौर पर 10 रुपये की शर्त जीतने के लिए एक तालाब में तैरने की कोशिश करते समय एक 19 वर्षीय युवक डूब गया. घटना देवारी थाना क्षेत्र के गोरखपुर गांव में सुबह 11 बजे की है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने बताया कि मृतक हरीश अहिरवार 3 दोस्तों के समूह में शामिल था, जिन्होंने यह जानने के लिए 10 रुपये की शर्त लगाई थी कि कौन सबसे तेज तैर सकता है. इसी प्रयास में वह अहरवार स्थित तालाब में डूब गया. दोपहर 3 बजे उनका शव बरामद किया गया.



