Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज सुबह से ही बारिश हो रही है.(Punjab-Haryana Weather Update). आज का तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. चंडीगढ़(Chandigarh weather update) के साथ-साथ पंजाब के सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आज मध्यम बारिश होने की संभावना है.
जबकि अन्य जिलों में बारिश की संभावना है. ज्यादातर जिलों में हल्के बादल छाए रहने के बाद पंजाब के औसत तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.(Punjab-Haryana Weather Update)
पंजाब (Punjab Weather news) और हिमाचल प्रदेश में इस साल कम बारिश का असर जलाशयों पर पड़ा है. हिमाचल प्रदेश में तीन और पंजाब में एक जलाशय का जलस्तर चिंताजनक स्तर पर है. हिमाचल प्रदेश के तीन जलाशयों में जल स्तर सामान्य से 21 प्रतिशत कम है और पंजाब के एकमात्र जलाशय में जल स्तर सामान्य से 59 प्रतिशत कम है.
12 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल के भाखड़ा बांध में पानी का स्तर सामान्य से 18 फीसदी कम है और पोंग बांध में पानी का स्तर सामान्य से 17 फीसदी नीचे है. जबकि कोल डैम का जलस्तर सामान्य से 15 फीसदी अधिक है. इसके साथ ही पंजाब के एकमात्र जलाशय थीन बांध में भी जलस्तर सामान्य से 40 फीसदी कम है.
वहीं, हरियाणा(Haryana Weather news) के कई हिस्सों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है. अगले 48 घंटे तक तेज वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है. अभी तक मानसून को लेकर जो संकेत मिले हैं, उससे संभव है कि वापसी नजदीक है. इस समय तिब्बती एंटी साइक्लोन कमजोर हो रहा है और उत्तर-पूर्व भारत की ओर खिसक रहा है.

