Punjab Weather Update: आज सुबह से ही राज्य में बारिश हो रही है. इस बारिश से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है अब मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कल की बारिश का अलर्ट जारी किया था. सोमवार से बुधवार तक राज्य में बारिश होने की संभावना है.(Punjab weather news)
मौसम विभाग ने दोपहर 1.15 बजे से 28 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन शहरों सुनाम, संगरूर, धूरी, मालेरकोटला, पतारा, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह और पायल में तेज हवाओं (30 से 40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. (Punjab weather update)
प्रदेश में तापमान की बात करें तो बीते दिनों सबसे ज्यादा तापमान मोहाली में दर्ज किया गया. मोहाली में पारा 35.8 डिग्री के करीब पहुंच गया है. जबकि सबसे कम तापमान पठानकोट में 31.0 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकांश जिलों में तापमान 33-32 डिग्री के आसपास रहा है.
सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ी, जिन्हें बारिश में अपनी फसल मंडियों में लानी पड़ी. इसके साथ ही जिनकी फसलें मंडियों में पहुंच गई थीं, उन्हें भी अपनी फसलों को बारिश के कारण भीगने से बचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी.
वहीं अंबाला (Haryana Weather Update) में हुई भारी बरसात के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया. सुबह से चल रही मुसलाधार बरसात के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. सड़कें मानों नदियों में तब्दील हो गई हों. कुछ ही घंटों की बरसात ने शहर की कई सड़कों को नदी में तब्दील कर दिया.



