Punjab – Haryana weather Update: पंजाब-हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Punjab – Haryana weather Update: पंजाब (Punjab weather update) में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद एक बार फिर मॉनसून सुस्त…

Punjab – Haryana weather Update: पंजाब (Punjab weather update) में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद एक बार फिर मॉनसून सुस्त हो गया है. इस बीच पंजाब में शनिवार और रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. शुक्रवार को भी मौसम शुष्क रहा, जिससे पंजाब का औसत तापमान 5.9 डिग्री और चंडीगढ़ का 4.6 डिग्री बढ़ गया.(Punjab weather news)

अगस्त महीने में 8 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है, लेकिन सीजन में अभी भी 24 फीसदी की गिरावट है. जिसका असर अगले साल बिजली उत्पादन और सिंचाई पर पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पंजाब (Punjab weather update) और चंडीगढ़ के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया. इसके साथ ही बारिश की भी संभावना नहीं है. कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना है.

2 सितंबर को मानसून सक्रिय होने की संभावना 
पंजाब में 2 सितंबर को मानसून सक्रिय होने की संभावना है. पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि चंडीगढ़ और पंजाब के अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन इस दिन चंडीगढ़ समेत ज्यादातर जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. ये आसार 3 सितंबर को भी बने रहेंगे. पंजाब को प्रभावित करने वाले तीन बांधों का जलस्तर चिंता का विषय बना हुआ है. 

वहीं हरियाणा(Haryana weather update)  के मौसम विभाग ने 2 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बरसात होने का यलो अलर्ट जारी किया है. इनमें यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिले शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *